Hindi Diwas Speech: हिंदी दिवस के लिए तैयार करें ये छोटा और सरल भाषण

Hindi Diwas Speech: आज हिंदी दिवस के अवसर पर हम Hindi Diwas Speech लेकर आए हैं। जैसा कि आप सभी जानते होंगे हिंदी हमारे देश की राष्ट्रभाषा है देश के अधिकतर नागरिक मातृभाषा के अलावा हिंदी भाषा का उपयोग करते हैं। इसलिए साल में किसी एक दिन हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन पर स्कूल, कॉलेजों और अन्य सरकारी और सरकारी संगठनों में आयोजन रखा जाता है।

वहीं अधिकतर स्कूलों में बच्चों को इस तरह के आयोजनों के प्रति जागरूक करने के लिए उन्हें कई सारे प्रोजेक्ट वर्क दिए जाते हैं। प्रोजेक्ट वर्क में बच्चों को हिंदी दिवस पर भाषण, लेख लेखन या भाषण भी लिखने को दिया जा सकता है। आज के आर्टिकल में हम आपको हिंदी दिवस के ऊपर भाषण लिखना और हिंदी दिवस सर्वप्रथम कब मनाया गया था आदि महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देंगे। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़िए। 

Gold Price Today

Asia Cup Points Table

Tata IPL 2023 Free Dish Channel List

DD Free Dish Channel List

Table of Contents

Join

Hindi Diwas Speech

अगर आप हिंदी दिवस के ऊपर भाषण देख रहे हैं तो आप सही जगह आए हैं। आज का आर्टिकल में हम हिंदी दिवस के ऊपर भाषण लेकर आए हैं जो स्कूल और कॉलेज के बच्चों के लिए बहुत सहायक साबित हो सकता है। इस तरह की स्पीच आप किसी भी भाषण प्रतियोगिता निबंध लेखन लेख लेखन और स्पीच लेखन आदि के लिए लिख सकते हैं।

भारत में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया गया है और सभी नागरिक इस भाषा की महत्वता को समझ सकें इसलिए हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी दिवस के दिन विद्यालयों एवं विश्वविद्यालय में Hindi Diwas Speech की प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाती है। कई सारे विद्यार्थी हिंदी दिवस पर अच्छी-अच्छी स्पीच तैयार करके अपने विद्यालय में सुनते हैं यदि आपको भी विद्यालय में सुनने के लिए की स्पीच चाहिए है तो आज इस आर्टिकल में हम आपको Hindi Diwas Speech प्रदान करने वाले हैं।

Hindi Diwas Speech Overview 

 

ArticleHindi Diwas Speech 
Category Occasion/Festival 
Country India
Hindi Diwas date14 September 
Year2023

 

Speech on Hindi Diwas 2023

 

आज के इस हिंदी दिवस के आयोजन में उपस्थित सभी अतिथिगणों, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को मेरा प्रणाम। सबसे पहले तो मैं आप सभी उपस्थित लोगों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देना चाहता हूं। आज हम सभी भारतीयों के लिए एक खास दिन है क्योंकि आज हम अपनी राष्ट्रभाषा हिंदी के महत्व को जानने और समझने के लिए हिंदी दिवस मना रहे हैं। भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां पर अलग-अलग भाषाएं बोली जाती है,लेकिन हिंदी भाषा एक ऐसी भाषा है,जो लोगों द्वारा अधिकतर इस्तेमाल की जाती है। हिंदी भाषा के महत्व को जानते हुए संविधान सभा द्वारा हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा के रूप में घोषित किया गया था।

भारत के सबसे प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी ने 14 सितंबर 1953 को सबसे पहले हिंदी दिवस की शुरुआत की थी। तभी से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाने लगा। हिंदी भाषा भारत में रहने वाले लोगों को एक साथ जोड़ती है, क्योंकि यहां पर विभिन्न प्रकार की भाषाएं हैं ऐसे में व्यक्ति आपसी संवाद के लिए हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। हिंदी भाषा का इस्तेमाल हम प्राचीन काल से करते आ रहे हैं। हमारे इतिहास में जिन वेद पुराणों का वर्णन है,उनमें भी हिंदी भाषा को महत्व दिया गया है। हिंदी भाषा हम सभी के लिए धरोहर के समान है और इसे हम सभी को आगे बढ़ाना है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को हिंदी भाषा के महत्व को बताते हुए उन्हें भाषा का सम्मान करना सीखना है। यह बात अलग है, कि आज हम सभी हिंदी भाषा से ज्यादा अंग्रेजी भाषा को महत्व दे रहे हैं अधिकतर लोग अंग्रेजी भाषा सीखने की होड़ में हिंदी भाषा भूलते जा रहे हैं,लेकिन भारत में मूल रूप से हिंदी भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। अंत में, मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि हमारी भाषा हमारा गौरव है,हमें इस पर गर्व करना चाहिए। धन्यवाद!

 

Hindi Diwas Speech
Hindi Diwas Speech

 

Best Speech on Hindi Diwas (2 min Speech on Hindi Diwas)

आज के इस आयोजन में उपस्थित हुए सभी शिक्षकों एवं मेरे प्रिय साथियों को मेरा नमस्कार। जैसा कि आप सभी जानते होंगे आज हम सब यहां हिंदी दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। वैसे कई लोग यह नहीं जानते होंगे कि हम हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस क्यों मनाते हैं,आखिर क्यों हम हिंदी भाषा को इतना महत्व देते हैं। तो चलिए आज मैं आपको हिंदी भाषा से जुड़े कुछ तथ्य बताता हूं। हमारे भारत देश में कल 121 अलग-अलग भाषाएं बोली जाती है। भारत के हर राज्य की अपनी एक अलग मातृभाषा है,जो कि वहां रहने वाले लोग आपस में बात करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। यदि ऐसे में उन्हें किसी बाहरी व्यक्ति से बात करना हो तो वे अपनी मातृभाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते। बस इसी जगह हिंदी भाषा अपनी भूमिका निभाती है हिंदी एकमात्र ऐसी भाषा है, जो देश के हर राज्य के व्यक्ति समझते हैं और बोल सकते हैं इसीलिए हिंदी भाषा को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है। भारत की आजादी के बाद जब संविधान लिखा जा रहा था तो उसे भी हिंदी भाषा में लिखा गया था। क्योंकि हिंदी बोलना और पढ़ना सभी लोगों को आता था। इसके अलावा हिंदी की महत्वता को समझते हुए और हिंदी भाषा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू जी ने 14 सितंबर 1953 को हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा के रूप में घोषित किया था। आज भारत को विश्व में कई कर्म से जाना जाता है उनमें से एक मुख्य कारण है यहां पर बोले जाने वाली भाषा। हिंदी भाषा का उपयोग प्राचीन काल से ही किया जा रहा है यह हमारे लिए एक धरोहर के समान है अब हम सभी नागरिकों को इसका सम्मान कर इससे संजोए रखना है। आने वाले समय में सभी लोग मातृभाषा की जगह अन्य देश की भाषाएं सीखने में लगे होंगे तब आपको उन्हें अपनी भाषा का महत्व बताते हुए हिंदी भाषा सीखने के लिए प्रेरित करना होगा। अब मैं अपनी स्पीच को यहीं विराम देना चाहूंगा, धन्यवाद।

 

Join Whatsapp GroupClick Here
PH Home Pagewww.physicshindi.com

 

FAQs related to Hindi Diwas Speech

हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर के दिन मनाया जाता है।

सर्वप्रथम हिंदी दिवस कब मनाया गया था?

सर्वप्रथम हिंदी दिवस को 14 सितंबर 1953 में मनाया गया था।