15 August 2023 Speech in Hindi: 15 अगस्त के लिए जोरदार भाषण

15 August 2023 Speech in Hindi: 76वां स्वतंत्रता दिवस आने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में स्वंतत्रता दिवस को मनाने और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान और मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पूरे देश में सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश भर के राजनेताओं से लेकर जन समूह भी अपनी भागीदारी निभाएगा।

वहीं स्कूलों एवम कॉलेजों में राष्ट्रीय गीतों और नाटकों का आयोजन किया जाएगा। इस दिन बच्चें जोरों शोरों से स्वंतत्रता दिवस के मौके पर रखे गए आयोजनों में भाग लेते हैं। अगर आप भी इस स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2023) पर भाषण देना चाहते हैं और 15 August 2023 Speech in Hindi की खोज कर रहे हैं, तो आप आज के आर्टिकल में बताई गई कुछ 15 August 2023 Speech in Hindi में से अपनी स्पीच को तैयार कर सकते हैं।

India 20 Fake Universities

Sahara India Refund Portal Fail

Document Required for Sahara Fund

SAHARA Fraud

Sahara India Update

Table of Contents

Join

15 August 2023 Speech in Hindi

हम सभी जानते हैं, की हर साल 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। जिसके उपलक्ष में देशभर के गांव-गांव नगर-नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। सरकारी दफ्तर से लेकर स्कूल-कॉलेजों में भाषण, नाटक और सांस्कृतिक लोक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया जाता है। अगर आप भी स्वंतत्रता दिवस के मौके पर भाषण की प्रस्तुति देने का सोच रहे हैं, तो आपको इसके लिए 15 August 2023 Speech in Hindi की आवश्यकता होगी।

 आप अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण या Independence Day 2023 Speech की तैयारी कर सकते हैं। आज के आर्टिकल में हमने स्वतंत्रता दिवस के मौके दी जाने वाली स्पीच के बारे में बताया है। आप नीचे बताई गई 15 August 2023 Speech in Hindi में से अपने स्कूल कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देने के लिए तैयारी कर सकते हैं। 

15 August 2023 Speech in Hindi Overview 

 

Article15 August 2023 Speech in Hindi
CategoryNational Festival
Occasion Independence Day 
Anniversary 76th Independence Day 
Year2023

 

Independence Day Speech 2023

आप सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! स्वंत्रतता दिवस केवल एक राष्ट्रीय त्यौहार नहीं है, बल्कि यह वो दिन है जिस दिन भारत को आजादी मिली थी। आजादी जीवन की एक मूलभूत आवश्यकता है। बंदिश यानी गुलामी में रहना और बात है, लेकिन भारत ने गुलामी के साथ दहशत और जुल्म के जिन दिनों को देखा है और अपने ऊपर जितने भी घांव लिए हैं, वो आज भी अगर देखें जाएं तो उभर नहीं पाए हैं। कोई जलियांवाला बाग नहीं भुला है और अंग्रेजों के जुल्मों को नहीं भुला है। 200 सालों की गुलामी के बाद भारत ने स्वयं को इन 76 सालों में जैसे स्वयं को संभाला और खड़ा किया है, वह उन शसक्त देशों के मुंह पर एक तमाचा है, जो भारत का धन लेकर आज ऊंचाई तक पहुंचे हैं, लेकिन भारत का तोड़ फिर भी नहीं है।

कोरोना में भारत जिस तरह से अन्य देशों लिए सहायक हुआ है, और तुर्की में आए भूकंप के लिए भारत ने जिस प्रकार से हाथ बढ़ाया है। वह हम सब भारत वासियों के लिए सम्मान और गर्व की बात है। स्वाभिमान, बड्डपन और सभी को सुख पहुंचाने की यह आदत हमें विरासत में मिली है, जिसे हमें हमेशा बनाए रखना है। इस आजादी के दिवस पर हम सब संकल्प लेते हैं, की ऐसे ही अपने देश को गौरांवित करने वाले कदम उठाएंगे और इस तरह के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहकर अपने देश का गौरव बढ़ाएंगे। जय हिंद जय भारत!

 

15 August 2023 Speech in Hindi
15 August 2023 Speech in Hindi

 

Independence Day Short Speech 2023

आज हम अपनी आज़ादी के 76 वर्ष पूरे करने जा रहे हैं। आज से 76 साल पहले 15 अगस्त 1947 का वह इतिहासिक दिन जिस दिन हमें आजादी मिली थी। आजादी की ये हवा हमें कई सांसों के घुटने के बाद मिली हैं, ये रोशनी हमें कई दियों के बुझने के बाद मिली है। गुलामी का इतिहास अगर देखा जाए तो 200 साल पुराना न होकर कई सदियों पुराना है। मुगलों की दहशत से हमारा देश उभर भी न पाया था, की अंग्रेजी हुकूमत ने फिर सोने की चिड़िया को जकड़ लिया और भारत एक बार फिर गुलामी के पिंजरे में धकेल दिया गया, धीरे-धीरे करके अंग्रेजों ने भारत से धन लूट लूटकर अपने देश भेजना शुरू कर दिया, जो वहां के विकास में लगा दिया गया।

आज विदेश के जो देश अपनी तकनीक और संपन्नता पर इतराते हैं, वह भारत से चुराए हुए धन का नतीजा है। अंग्रेजों के जुल्मों को सहते हुए जब सोने की चिड़िया थक गई तो उसने अपना स्वाभिमान और ताकत को इक्कठा कर जोर लगाया और गुलामी का वह पिंजरा तोड़ दिया जो अंग्रेजों ने बनाया था। लेकिन इसे तोड़ना इतना आसान नहीं था, इसके लिए कई बलिदान लगे हैं, इसके लिए सिर कटे हैं, वीर-वीरांगनाओं के रक्त बहे हैं। हम उस रक्त के कर्जदार हैं, जो हमें अपनी देशभक्ति और देश के प्रति पूर्ण समर्पण से चुकाना है। आज हम एक स्वतंत्र देश के स्वतंत्र नागरिक हैं, और सम्मान और गर्व के साथ दुनियां के सामने कहते हैं की हम भारत देश के वासी हैं। जय हिंद जय भारत!

 

Join Whatsapp GroupClick Here
PH Home Pagewww.physicshindi.com

 

FAQs related to 15 August 2023 Speech in Hindi

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम कब तक चलेगा?

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चलेगा।

इस वर्ष हम कौनसा स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं?

इस वर्ष हम 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।