MP 5th-8th Marksheet Correction 2023: मार्कशीट में गलतियां सुधारने के लिए फिर खोली गई लिंक

MP 5th-8th Marksheet Correction 2023: एमपी बोर्ड कक्षा पांचवी और आठवीं के छात्र-छात्राओं की पूरक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। कंप्यूटराइज्ड अंकसूची में ढेरों गलतियां सामने आई है, जिसमें छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का नाम गायब है। विषयों में जीरो और पास होने के बाद भी अनुतीर्ण बताया गया है। इस बात को जब मीडिया ने दर्शाया तो विभाग ने गंभीरता दिखाते हुए MP 5th-8th Marksheet Correction 2023 के लिए पोर्टल की लिंक को एक्टिव कर दिया है।

अब यहां स्कूल प्रबंधन और जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय को जिम्मेदारी दी है। बता दें, कि वे विद्यार्थी जो मुख्य परीक्षाओं में किसी विषय में फेल हो गए थे, वह पूरक परीक्षा देकर उन विषयों में सुधार कर सकते थे। जिसके बाद पूरक परीक्षाओं का आयोजन हुआ और उनके रिजल्ट को जारी कर दिया गया। लेकिन पूरक परीक्षा के रिजल्ट में कई गलतियां सामने आई है, जिसके बाद विभाग ने अंकसूची की गलतियों को सुधारने (MP 5th-8th Marksheet Correction 2023) के लिए पोर्टल की लिंक को खोल दिया है।

MP Ruk Jana Nahi Result

CBSE Board Exam

CBSE Board Compartment Exam Result

MP Board 9th to 12th Pattern Change

Table of Contents

Join

MP 5th-8th Marksheet Correction 2023

मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने MP 5th-8th Marksheet Correction 2023 के लिए पोर्टल ओपन कर दिया है। बता दें, की कक्षा पांचवी और आठवीं की पूरक परीक्षाएं जून महीने के अंतिम सप्ताह में खत्म हुई थी। 15 दिनों के भीतर जिला स्तर पर छात्र-छात्राओं की कॉपियों का मूल्यांकन किया गया था। जल्दबाजी में पूरक परीक्षा का परिणाम निकाला गया, जिसमें विद्यार्थियों के अंक ठीक से नहीं चढ़ाए गए।

वही विद्यार्थियों के सरनेम, माता-पिता का नाम, सारे विषयों में पास होने के बावजूद फेल बताया गया है। कंप्यूटराइज्ड अंकसूची नगरपालिका पता लगते ही विद्यार्थी परेशान होकर अपने स्कूल पहुंचे। केवल इंदौर जिले में ही 1000 से भी ज्यादा अंक सूची में गड़बड़ी पाई गई है ऐसी स्थिति अन्य जिलों में भी बनी हुई है। वैसे निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की अंक सूची में अधिकांश गड़बड़ी मिली है। जिसके बाद विभाग ने आनन-फानन में MP 5th-8th Marksheet Correction 2023 के लिए ऑफिशियल पोर्टल की लिंक एक्टिव कर दी है।

MP 5th-8th Marksheet Correction 2023 Overview

 

Article MP 5th-8th Marksheet Correction 2023
Department Rajya Shiksha Kendra 
Class 5th 8th
Main Result Date15 May 2023
Compartment Exam Date15 July 2023
Websiterskmp.in

 

MP 5th-8th Marksheet Correction News

कक्षा पांचवी और आठवीं की पूरक परीक्षाओं में पाई गई, गड़बड़ी को लेकर राज्य शिक्षा केंद्र मुख्यालय ने छात्र-छात्राओं की अंकसूची की त्रुटियां सुधारने के लिए लिंक को खोल दिया है। जिसके लिए स्कूल प्रबंधन 30 जुलाई 2023 तक सुधार कर सकते हैं। निजी स्कूलों के मुताबिक मुख्य परिणाम में कई विद्यार्थियों के अलग-अलग विषय में शून्य दिया गया है। आपत्ति के बाद अंकसूची में सुधार हुआ। लेकिन दोबारा वही गलतियां पूरक परीक्षा के परिणाम में सामने आई हैं। एमपी बोर्ड कक्षा पांचवी और आठवीं के परीक्षा परिणाम 15 मई 2023 को घोषित किए गए थे। कक्षा 5वी की परीक्षाएं 25 मार्च से 3 अप्रैल के बीच में आयोजित की गई थी। वहीं कक्षा आठवीं की परीक्षाएं 25 मार्च से 1 अप्रैल के बीच में संपन्न हुई थी। कक्षा पांचवी में 800000 से ज्यादा विद्यार्थी उपस्थित हुए थे जबकि कक्षा आठवीं की परीक्षा में लगभग 7.70 लाख के करीब विद्यार्थी उपस्थित हुए थे। 

 

MP 5th-8th Marksheet Correction
MP 5th-8th Marksheet Correction

 

MP Board 5th Class Result 2023

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के कलेक्टर अमरबेल सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत अभिलाष मिश्रा के द्वारा जिले में किए गए निरंतर प्रयास से विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम में काफी सुधार मिला। जानकारी के अनुसार 15 मई 2023 को मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने के बाद विद्यार्थियों के रिजल्ट में सुधार किया गया जिसके बाद कक्षा पांचवी के लगभग 24302 दर्जन छात्र-छात्राओं में से लगभग 23000 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिनमें से करीब 19000 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की और रिजल्ट 85 प्रतिशत रहा। वहीं दूसरी ओर कक्षा आठवीं के लगभग 23221 विद्यार्थियों में से 22 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 16 हजार से अधिक विद्यार्थी पास हुए जिनका पास प्रतिशत 75 प्रतिशत रहा। 

MP Board 5th-8th Pass Percentage 2023

एमपी बोर्ड कक्षा पांचवी और आठवीं की पूरक परीक्षा देने वाले कक्षा पांचवी के छात्र-छात्राओं का पास परसेंटेज 98.35 रहा है। जबकि कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 97.15 के आस पास है। राज्य शिक्षा केंद्र की कक्षा पांचवी और आठवीं की मुख्य परीक्षाओं का रिजल्ट 15 मई को घोषित किया गया था। जबकि पूरक परीक्षाओं का रिजल्ट 15 जुलाई 2023 को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घोषित किया गया था। जानकारी के अनुसार राज्य शिक्षा स्तर पर कक्षा पांचवी के छात्र-छात्राओं द्वारा 33वी रैंक हासिल की गई है। जबकि कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने 41वी की लिंक की है। कक्षा पांचवी के लगभग 4420 एवं कक्षा आठवीं के 7000 से भी अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित पाए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वही विद्यार्थी थे जो स्कूल के दौरान एवं टेस्ट में भी अनुपस्थित रहे।

 

Official websiterskmp.in
Join Whatsapp GroupClick Here
PH Home Pagewww.physicshindi.com

 

FAQs related to MP 5th-8th Marksheet Correction 2023

राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है?

राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट www.rskmp.in है।  

राज्य शिक्षा केंद्र कक्षा पांचवी और आठवीं की पूरक परीक्षा का रिजल्ट कब जारी किया गया था?

राज्य शिक्षा केंद्र कक्षा पांचवी और आठवीं की पूरक परीक्षा का रिजल्ट 15 जुलाई को जारी किया गया था।