PM Yasasvi Yojana 2023: सभी छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति, जानिए क्या है प्रधानमंत्री यशस्वी योजना

PM Yasasvi Yojana
PM Yasasvi Yojana

PM Yasasvi Yojana 2023: ऐसे सभी विद्यार्थी जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी आगे की शिक्षा को प्राप्त करने में असमर्थ हैं, उनके लिए सरकार द्वारा PM Yasasvi Yojana 2023 निकाली जा रही है। बता दें, कि मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस एंड एंपावरमेंट की ओर से ऐसे सभी छात्र-छात्राएं जो अपनी आर्थिक स्थिति के कारण अपने आगे की शिक्षा जारी नहीं रख सकते उनके लिए PM Yasasvi Yojana 2023 की शुरुआत की गई है। योजना का लाभ केवल भारत के छात्र-छात्राएं ही उठा पाएंगे।

इस योजना से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी जैसे PM Yasasvi Yojana Eligibility Criteria एवं योजना से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज PM Yasasvi Scholarship Required Documents तथा योजना के लिए पंजीकरण की प्रोसेस के बारे में बताया गया है। वे सभी विद्यार्थी जो पीएम यशस्वी स्कीम के पात्र है, और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, वे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। 

MP Cycle Yojana Payment Released

PM Yasasvi Yojana 2023 Apply

E Kalyan Scholarship

All India Scholarship

Vice Chancellor International Scholarship

Table of Contents

Join

PM Yasasvi Yojana 2023

देश के ऐसे छात्र-छात्राएं जो अपनी आर्थिक स्थिति के कारण आगे की पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ हैं, उनके लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जाती हैं। उन्हीं योजनाओं में अब PM Yasasvi Yojana 2023 भी शामिल होने जा रही है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है, कि सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय को ओर से ऐसे सभी विद्यार्थियों के लिए PM Yasasvi Yojana 2023 की घोषणा की गई है।

इस योजना का लाभ अन्य पिछड़ा वर्ग, अर्ध घुमंतु वाली जनजाति एवं खानाबदोश वर्ग के विद्यार्थी उठा पाएंगे। योजना के अनुसार कक्षा नवी एवं 11वीं के विद्यार्थियों के लिए दो अलग-अलग स्तरों पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों को जहां 75000 की राशि मिलेगी, तो वहीं कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को 1 लाख 25 हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। 

PM Yasasvi Yojana 2023 Overview

 

ArticlePM Yasasvi Yojana 2023
Scholarship LevelNational Level
Eligibility Criteria 9th & 11th students 
Application modeOnline
Year2023
Websiteyet.nta.ac.in

 

PM Yasasvi Scheme Eligibility Criteria

इस योजना के लिए PM Yasasvi Scholarship Yojana Eligibility Criteria के पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। जो की इस प्रकार है:

  • आवेदन कर्ता भारत का निवासी होना चाहिए, एवम भारत के जिस भी प्रदेश या क्षेत्र में निवास करते हैं, वहां का मूल निवासी होने चाहिए।
  • इस योजना के लिए केवल अन्य पिछड़ा वर्ग/ईबीसी/ एसएनटी/डीएनटी एसएआर / एनटी / एसएनटी के विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।
  • आवेदन कर्ता के माता-पिता की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए 9वी कक्षा में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की डेट ऑफ बर्थ 1 अप्रैल 2004 और 31 मार्च 2008 के मध्य होनी चाहिए।
  • कक्षा 11वीं में आवेदन कर रहे विद्यार्थियों की जन्म तिथि 1 अप्रैल 2004 से 31 मार्च 2008 के मध्य होना जरूरी है।
  • साल 2022 सत्र में 10वीं कक्षा की परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थी ने पीएम योजना में आवेदन के लिए आठवीं कक्षा पास की हो। 

 

PM Yasasvi Yojana
PM Yasasvi Yojana

 

PM Yasasv Scholarship Yojana 2023 Required Documents

पीएम यशस्वी छात्रवृति योजना के लिए आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों के पास निम्न आवश्यक दस्तावेज जरूर होना चाहिए।

  • विद्यार्थी के पास ओबीसी / ईबीसी / डीएनटी एसएआर / एनटी / एसएनटी में से एक वर्ग का जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • विद्यार्थी के 10वी कक्षा के होने का प्रमाण पत्र 
  • आठवी कक्षा की उत्तीर्ण मार्कशीट 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • विद्यार्थी का पहचान पत्र
  • ईमेल पता और फोन नंबर

How To Apply For PM Yasasvi Scheme 2023 

पीएम यशस्वी योजना के लिए आवेदन करने हेतु पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर पंजीकरण करना है। इसके लिए आपको अपनी ईमेल आईडी, नाम और डेट ऑफ बर्थ डालना है। इसके बाद एक आईडी और पासवर्ड बनाकर आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात आप योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

  • इस योजना के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने हेतु आपको दोबारा आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब एक होम पेज ओपन होगा। यहां आपको लॉगिन सेक्शन पर क्लिक करना है।
  • वेबसाइट में लॉग इन करने के बाद आपको आवेदन करने के लिए आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को आपको सही और पुरा भरना है।
  • फॉर्म भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म को एक बार चेक करें और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फॉर्म भरने के पश्चात भविष्य संदर्भ के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

 

Official Websiteyet.nta.ac.in
Join Whatsapp GroupClick Here
PH Home Pagewww.physicshindi.com

 

FAQs related to PM Yasasvi Yojana 2023

PM Yasasvi Yojana Form filling process start from?

पीएम यशस्वी योजना के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया 11 जुलाई 2023 से शुरू की जा चुकी है।

पीएम यशस्वी स्कीम के लिए आवेदन किस प्रकार से करें?

पीएम यशस्वी स्कीम के लिए ऑफिशियल वेबसाइट द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

What is the Last Date for filling the PM Yasasvi Yojana Application Form?

पीएम यशस्वी योजना फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 है।

About Touseef 3649 Articles
Tauseef was born in Deharadoon, Uttarakhand. He began writing in 2021, and has contributed to the educational and finance content. He lives in Nainitaal.